होम; >> अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस >> पुस्तक >> फेयरी टेल पिंकीज़ विश >> भोपाल >> मध्यप्रदेश >> शिवराज सिंह चौहान >> State Patrika >> मुख्यमंत्री ने 5 वर्षीय बालिका पार्श्वी जालोरी की पुस्तक "फेयरी टेल पिंकीज़ विश" का विमोचन किया

मुख्यमंत्री ने 5 वर्षीय बालिका पार्श्वी जालोरी की पुस्तक "फेयरी टेल पिंकीज़ विश" का विमोचन किया

मुख्यमंत्री ने 5 वर्षीय बालिका पार्श्वी जालोरी की पुस्तक "फेयरी टेल पिंकीज़ विश" का विमोचन किया

भोपाल, 25 फरवरी, 2022 (न्यूज़ टीम)
: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 वर्षीय बालिका पार्श्वी जालोरी द्वारा लिखित “अ क्लासिक फेयरी टेल पिंकीज़ विश” पुस्तक का विमोचन किया। निवास कार्यालय स्थित सभागार में पुस्तक विमोचन के मौके पर कुरवाई विदिशा से विधायक हरिसिंह सप्रे, पार्श्वी के माता-पिता ऋषि एवं पूजा जालोरी, परिवार के सदस्य तथा वडर्ली वाइज़ पब्लिशर्स की चांदनी माथुर उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री चौहान ने पार्श्वी से बातचीत में पूछा कि यह पुस्तक कैसे लिखी। इस पर पार्श्वी ने बताया कि मुझे ड्राईंग, पेंटिंग करने और किताबें पढ़ने का शौक है। इन रूचियों के कारण ही मैंने पुस्तक लिखने की कोशिश की। पार्श्वी बिलाबॉन्ग हाई इंटरनेशनल स्कूल भोपाल की सीनियर केजी की छात्रा हैं। उनकी लिखित पुस्तक को नोबल शांति पुरस्कार प्राप्त कैलाश सत्यार्थी द्वारा शुभकामना संदेश प्रदान किया गया है।
और नया पुराने