विश्व रेडियो दिवस मनाया

विश्व रेडियो दिवस समारोह के दौरान रेडियो जॉकी प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी
विश्व रेडियो दिवस समारोह के दौरान रेडियो जॉकी प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी

लुधियाना, 12 फरवरी 2022 (न्यूज़ टीम)
: ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल, न्यू सुभाष नगर के स्कूल परिसर में विश्व रेडियो दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य रेडियो के महत्व के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना और निर्णय निर्माताओं को सूचना तक पहु़ँचाने के लिए इसका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना एवं प्रसारकों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में सुधार करना था।

"रेडियो मन का रंगमंच है।" इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए एक इंटर क्लास रेडियो जॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने हास्य रस और मन की गतिशीलता का रचनात्मक प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने निर्णायक मंडल और दर्शकों के पूर्ण आनंद के लिए मस्ती, हास्य और गीतों से भरे रेडियो जॉकी कार्यक्रम को प्रस्तुत किया।

ग्रीन लैंड श्रृंखला के चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा जी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में एक अनूठी प्रतिभा होती है I जिसे पहचानने, विकसित करने और तेजी से दुनिया में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में और वाचन कौशल को विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करने के लिए विद्यार्थियों के अथक प्रयासों की सराहना की।

स्कूल के प्रधानाचार्या डॉ. ज्योति सचदेव पुजारा जी ने कहा कि आज वैश्वीकरण के युग में केवल सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करना ही शिक्षण संस्थानों का उद्देश्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आज के आधुनिक समय में प्रत्येक क्षेत्र के विषय में अधिक से अधिक जानकारी दी जानी चाहिए। यह उनकी रुचि विकसित करने और उन्हें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की दुनिया का पता लगाने के अवसर प्रदान करने की सही उम्र है।
और नया पुराने