होम; >> ऑटोमोबाइल >> पंजाब >> लुधियाना >> व्यापार >> स्‍कोडा ऑटो इंडिया >> होशियारपुर >> स्कोडा ऑटो इंडिया ने लुधियाना और होशियारपुर में दो नए कस्टमर टचपॉइंट्स के साथ पंजाब में अपनी उपस्थिति बढ़ाई

स्कोडा ऑटो इंडिया ने लुधियाना और होशियारपुर में दो नए कस्टमर टचपॉइंट्स के साथ पंजाब में अपनी उपस्थिति बढ़ाई

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता और कृष्णा ऑटो सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के डीलर पार्टनर सुमित पासी ने लुधियाना में नए बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया
स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता और कृष्णा ऑटो सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के डीलर पार्टनर सुमित पासी ने लुधियाना में नए बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया

लुधियाना/होशियारपुर, 07 फरवरी, 2026 (संजीव आहूजा/न्यूज़ टीम)
: स्कोडा ऑटो इंडिया ने लुधियाना में एक नई सेल्स फैसिलिटी और होशियारपुर में अपने पहले कस्टमर टचपॉइंट का उद्घाटन करके पंजाब में अपनी नेटवर्क उपस्थिति को और मजबूत किया है। कृष्णा ऑटो सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी में स्थापित इस विस्तार के साथ अब राज्य में स्कोडा के कुल 10 कस्टमर टचपॉइंट हो गए हैं। इसमें लुधियाना में एक सेल्सर फैसिलिटी और होशियारपुर में 3एस फैसिलिटी शामिल हैं।

लुधियाना में नई सेल्स फैसिलिटी 2,800 वर्ग फुट में फैली है जिसमें चार कारों के लिए डिस्प्ले स्पेस है, जबकि होशियारपुर की कॉम्पैक्ट 3S फैसिलिटी में 1,600 वर्ग फुट का सेल्स एरिया हैं जिसमें तीन कारों का डिस्प्ले और दो सर्विस बे वाला 1,900 वर्ग फुट का सर्विस सेंटर शामिल है। ये दोनों केंद्र स्कोडा के 'मॉडर्न सॉलिड' ग्लोबल डिजाइन फिलॉसोफी का पालन करते हैं, जो ग्राहकों को एक शानदार सेल्स और आफ्टरसेल्स अनुभव प्रदान करते हैं।

इन नए कस्टलमर टचप्वाबइंट के उद्घाटन पर प्रतिक्रिया व्येक्तव करते हुए, स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर, आशीष गुप्ता ने कहा, ‘‘2025 भारत में उनका अब तक का सबसे बड़ा साल रहा है और हमारे तेजी से बढ़ते नेटवर्क ने इस उपलब्धि को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जैसे-जैसे हम ग्राहकों के करीब पहुंच रहे हैं, हम अपने नेटवर्क का विस्तार जारी रखेंगे। पंजाब अपनी ऑटोमोटिव संस्कृति के लिए जाना जाता है, और इस क्षेत्र में हमारे नेटवर्क की वृद्धि हमारे ब्रांड के लिए इस बाजार के महत्व को दर्शाती है। इन नई सुविधाओं के साथ, स्कोडा ऑटो इंडिया अपनी पूरी प्रोडक्टम रेंज को ग्राहकों के करीब ला रहा है, और उन तक सर्विस और देखभाल के उच्च मानकों का अनुभव मिले। अपने नेटवर्क के केंद्रित विस्तार, कायलाक के एन्हैंतसमेंट, नई कुशाक की पेशकश और कोडियाक एवं स्लाविया की बढ़ती मांग के साथ, हम भारत में अपनी विकास रणनीति को आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे पूरे बाजार में विश्वास और उत्कृष्टता प्रदान की जा सके।"

कृष्णा ऑटो सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के डीलर पार्टनर, श्री सुमित पासी ने कहा, "हमें पंजाब में इन नई सुविधाओं के साथ स्कोडा ऑटो इंडिया के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करने पर गर्व है। हमारे नए टचपॉइंट्स डिस्प्ले से लेकर डिलीवरी तक ग्राहकों को एक बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, साथ ही वे बेजोड़ सर्विस सपोर्ट भी प्रदान करते हैं। हम पंजाब में अपने ग्राहकों को स्कोडा की की सबसे बढि़या प्रोडक्ट़ रेंज और ओनरशिप यात्रा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

ग्राहकों के करीब
पिछले कुछ वर्षों में स्को्डा ऑटो इंडिया ने अपने नेटवर्क को काफी तेजी से बढ़ाया है। 2021 में जहां कंपनी के पास पूरे भारत में 120 टचपॉइंट्स थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 325 से अधिक टचपॉइंट्स तक पहुंच गई है, जो 183 शहरों में फैली हुई हैं। कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों के और करीब पहुंचना तथा भारत भर में एक सहज और बेहतरीन कस्टमर अनुभव प्रदान करना है।
और नया पुराने