होम; >> अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस >> ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी >> पंजाब >> महाशिवरात्रि >> रियल एस्टेट >> लुधियाना >> State Patrika >> ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी लुधियाना में धूम-धाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व

ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी लुधियाना में धूम-धाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व

ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी लुधियाना में धूम-धाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व

लुधियाना, 2 मार्च 2022 (न्यूज़ टीम)
: फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि पर मंगलवार को जगह जगह श्रद्धालु शिव भक्ति में लीन दिखे। ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी ने भी आस्था और विश्वास के पर्व महाशिवरात्रि को बड़े ही धूम धाम से मनाया। प्रातःकाल विधि वधान के साथ जलाभिषेक कर चार पहर की पूजा का आयोजन किया गया था जिसमें वहां के निवासी और उनके परिवार शामिल हुए। इस अवसर पर ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी में भंडारे का भी आयोजन किया गया था जिसमें वहां के निवासी और उनके परिवार, निर्माण श्रमिक शामिल हुए।

महाशिवरात्रि पर् ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी में अलग ही नज़ारा देखने को मिला। महाशिवरात्रि की सुबह 5.30 बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया था जहाँ श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बेलपत्र, भांग, धतूरा, गन्ना, फूल मालाओं से लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे में शामिल होकर ‘हर-हर महादेव’ के नारे लगाते हुए प्रसाद ग्रहण किया।
और नया पुराने