होम; >> न्युवोको >> महाराष्ट्र >> महिला सशक्तिकरण >> मुंबई >> व्यापार >> सीमेंट इंडस्ट्री >> न्युवोको ने सीमेंट इंडस्ट्री की वैल्यू चेन में महिला डीलरों को सशक्त किया

न्युवोको ने सीमेंट इंडस्ट्री की वैल्यू चेन में महिला डीलरों को सशक्त किया

न्युवोको ने सीमेंट इंडस्ट्री की वैल्यू चेन में महिला डीलरों को सशक्त किया

मुंबई, 08 मार्च 2022 (न्यूज़ टीम)
: न्युवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत की पांचवीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी और पूर्वी भारत की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी, क्षमता के मामले में, अपनी महिला नेतृत्व और सहयोगियों, महिला डीलर्स और कंपनी के सस्टेनेबिल्टी कार्यक्रमों के लाभार्थी के प्रयासों को मान्यता प्रदान करते हुए महिला दिवस का उत्सव मना रही है। बड़े पैमाने पर पुरुष-प्रधान उद्योग में, कंपनी लगातार महिला डीलरों को अपना व्यवसाय बनाने के लिए प्रोत्साहित करती रही है। वर्तमान में कंपनी के पास 200 से अधिक महिला डीलर हैं और कंपनी में लगातार इनकी गिनती बढ़ रही है। कंपनी की योजना अधिक विविधतापूर्ण कार्यबल को प्रोत्साहित करने के लक्ष्य के साथ सीमेंट उद्योग में उनकी उपलब्धियों को सामने लाने की है।

कंपनी की इस पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए मधुमिता बसु, चीफ स्ट्रेटजी एंड मार्केटिंग ऑफिसर, न्युवोको विस्टास ने कहा, "कंपनी को अपनी महिला कर्मचारियों और डीलरों पर गर्व है और निर्माण सामग्री उद्योग में उनके निरंतर प्रयास और अभियान को स्वीकार करता है। विशेष रूप से, सीमेंट उद्योग में, महिला डीलर अत्यधिक प्रेरित और बेहतरीन प्रदर्शन के साथ हमारे सबसे सफल भागीदारों में से कुछ के रूप में उभरी हैं। कंपनी प्रबंधन एक समावेशी माहौल अधिक से अधिक महिला उम्मीदवारों को उद्योग कार्यबल में शामिल होने और निर्णय लेने वाले समूह को व्यापक बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। पुरुष-प्रधान उद्योग में महिला डीलरों का उदय भी मानसिकता में एक स्वागत योग्य बदलाव का संकेत देता है।"

मनीषा केलकर, चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर, न्युवोको विस्टास ने कहा, "वर्षों से, हमने महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कई अलग अलग नई पहलें करते हुए देखा है। न्युवोको ने कार्यस्थल में अधिक विविधता और समावेश सुनिश्चित करने के लिए हमेशा लैंगिक समानता को प्रोत्साहित किया है। इस महिला दिवस पर, हम उनकी उपलब्धियों और हमारी उल्लेखनीय महिला कर्मचारियों की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं जिन्होंने कंपनी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।"

कंपनी की आज 200 से अधिक महिला डीलर हैं, जिनमें से लगभग 70 प्रतिशत देश के पूर्वी बाजारों में अपने कारोबार का संचालन कर रही हैं और बाकी 30 प्रतिशत उत्तरी भारत के बाजार में कारोबार संचालन कर रही हैं। कंपनी ने महिला कर्मचारियों को कार्यबल में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भी एक सचेत प्रयास किया है। वर्तमान में नेतृत्व के 10 प्रतिशत से अधिक पदों का प्रतिनिधित्व महिला कार्यबल द्वारा किया जाता है, वो भी एक ऐसे उद्योग में जो दशकों से अधिक समय से व्यापक स्तर पर पुरुषों द्वारा ही संचालित किया जा रहा था।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देनाः
महिला सशक्तिकरण न्युवोको के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के प्रमुख आधार स्तंभों में से एक है। कंपनी ने अपनी सक्षम भारत थीम के तहत कई परियोजनाओं को लागू किया है, जो न्युवोको की सीएसआर प्रतिबद्धताओं में एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उनमें से कुछ प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं - प्रोजेक्ट आकृति, गांवों के आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की महिलाओं का समर्थन करने के लिए, जो चित्तौड़ से शुरू हुई और अब अन्य स्थानों पर भी फैल गई है; प्रोजेक्ट समृद्धि, इसमें मेजिया सीमेंट प्लांट के पास सुविधाओं से वंचित गांवों की महिला किसानों का व्यापक समर्थन करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और प्रोजेक्ट दक्ष, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की लड़कियों को वोकेशनल कौशल विकास में समर्थन करने के लिए संचालित किए जा रहे हैं।

प्रोजेक्ट आकृति में महिला स्वयं सहायता समूह, न्युवोको के सीमेंट संयंत्रों और अन्य स्थानीय विक्रेताओं को भी सुरक्षा जैकेट की आपूर्ति की देखरेख करता है; जबकि परियोजना समृद्धि में 450 महिला किसानों ने संघ बनाकर संचारी वुमेन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड बनाई है। प्रोजेक्ट दक्ष ने पिछले 2 वर्षों के दौरान 200 से अधिक लड़कियों को प्रशिक्षित किया है और उन्हें प्रतिष्ठित संगठनों में नियुक्ति हासिल करने में मदद की है। इन सभी परियोजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया है और समाज में उनकी उपस्थिति को मजबूत किया है।
और नया पुराने