होम; >> चंडीगढ़ >> टाटा टी अग्नि एक्स्ट्रा जोश >> पंजाब >> यूटी >> लुधियाना >> व्यापार >> संजीव आहूजा >> टाटा टी अग्नि ने लॉन्च की देश की पहली अतिरिक्त ऊर्जा देने वाली चाय - टाटा टी अग्नि एक्स्ट्रा जोश

टाटा टी अग्नि ने लॉन्च की देश की पहली अतिरिक्त ऊर्जा देने वाली चाय - टाटा टी अग्नि एक्स्ट्रा जोश

टाटा टी अग्नि ने लॉन्च की देश की पहली अतिरिक्त ऊर्जा देने वाली चाय - टाटा टी अग्नि एक्स्ट्रा जोश

चंडीगढ़/लुधियाना, 08 नवंबर 2025 (संजीव आहूजा)
: भारत के अग्रणी चाय ब्रांड, टाटा टी अग्नि ने देश की पहली अतिरिक्त ऊर्जा देने वाली चाय - टाटा टी अग्नि एक्स्ट्रा जोश लॉन्च की है। अपने किस्म के इस अद्भुत प्रयोग के तहत इस चाय में प्राकृतिक कैफीन मिलाया गया है जो आधुनिक दौड़-भाग वाली जीवनशैली की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करता है। इसमें मिलाया गया प्राकृतिक कैफीन ताज़गी प्रदान करता है, जिससे हर कप सक्रियता भरे दिन की शुरुआत के लिए उपयुक्त विकल्प बन जाता है। टाटा टी अग्नि एक्स्ट्रा जोश के लॉन्च के साथ, ब्रांड ने अपने लंबे समय से चले आ रहे 'जोश जगाए हर रोज़' के विचार को मज़बूती प्रदान करते हुए इस चाय को एक्स्ट्रा जोश प्रदान करने के लिए पेश किया है जो आज की भागती-दौड़ती जीवनशैली की बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करती है।

टाटा टी अग्नि ऐसे नवोन्मेष के साथ चाय की इस श्रेणी को नया स्वरूप प्रदान कर रहा है जो सिर्फ ज़ायके से कहीं आगे की बात करती है। टाटा टी अग्नि एक्स्ट्रा जोश को आज के उपभोक्ताओं की बदलती जीवनशैली की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

ब्रांड ने लॉन्च के मौके पर दो प्रासंगिक टीवी विज्ञापन जारी किए हैं। ये विज्ञापन रोज़मर्रा की उन परिस्थितियों को दर्शाते हैं जब लोगों को अतिरिक्त जोश और ऊर्जा की ज़रूरत महसूस होती है। पहले टीवी विज्ञापन में एक मां को दिखाया गया है जो दिन भर काम करने के बाद थक जाती है और उसकी बेटी उससे 3डी साइंस प्रोजेक्ट में मदद मांगती है। पहले तो वह बहुत परेशान होती है, लेकिन टाटा टी अग्नि एक्स्ट्रा जोश से खुद को तरोताज़ा करती है और नई ऊर्जा के साथ, वह अपनी बेटी को रिकॉर्ड समय में प्रोजेक्ट पूरा करने में मदद करती है।

दूसरे टीवी विज्ञापन में, एक युवा जोड़ा नए घर में प्रवेश करता है। पति काम पर जाते हुए ढेर सारा सामान पीछे छोड़कर चला जाता है। इधर पत्नी, टाटा टी अग्नि के एक्स्ट्रा जोश से प्रेरित होकर पूरे घर को अदम्य ऊर्जा से भर देती है। शाम में जब पति घर वापस आता है और घर को खूबसूरती से सजा हुआ पाता है तो पत्नी में इस अद्भुत बदलाव को देखकर दंग रह जाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे प्राकृतिक कैफीन से भरपूर टाटा टी अग्नि एक्स्ट्रा जोश, ऊर्जावान जीवनशैली के लिए अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करता है।

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के भारत एवं दक्षिण एशिया क्षेत्र में पैकेज्ड बेवरेजेज़ के अध्यक्ष, श्री पुनीत दास ने कहा, "टाटा टी अग्नि अपने कड़क ज़ायके के लिए मशहूर है, और टाटा टी अग्नि एक्स्ट्रा जोश के लॉन्च के साथ, ब्रांड ने आज की व्यस्त जीवनशैली में अतिरिक्त ऊर्जा की ज़रूरत को पूरा करने के लिए एक अनूठा उत्पाद तैयार किया है। इस अनोखे नवोन्मेष - चाय में प्राकृतिक कैफीन का मिश्रण – के तहत उपभोक्ताओं के लिए अनूठे उत्पाद की पेशकश गई है जो समय के साथ बदल रही जीवनशैली की नए तरह की ज़रूरतों को पूरा करने में चाय की भूमिका को अलग तरीके से रेखांकित करता है। टाटा टी अग्नि एक्स्ट्रा जोश अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करने से जुड़ा नया उत्पाद है। यह पेशकश एक ऐसे ब्रांड की ओर से की जा रही है जो आज के उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों को समझता है। हमें उत्तर भारत के चुनिंदा बाज़ारों में प्राकृतिक कैफीन युक्त टाटा टी अग्नि एक्स्ट्रा जोश लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। इस क्षेत्र में कड़क चाय के प्रति गहरा लगाव है।"

क्रिएटिवलैंड एशिया (सीएलए) के ग्रुप चीफ क्रिएटिव ऑफिसर, अज़ाज़ुल हक ने कहा, "स्पष्ट रूप से कहा गया था कि टाटा टी अग्नि के नए वेरिएंट लॉन्च के लिए प्रचार अभियान तैयार करना है, जिसमें अतिरिक्त प्राकृतिक कैफीन होता है और यह अतिरिक्त (एक्स्ट्रा) जोश और ऊर्जा प्रदान करता है। चाय की ऐसी श्रेणी, जिसमें ऊर्जा के बारे में कभी बात नहीं की गई, इसे प्रदर्शित करना रोमांचक रचनात्मक चुनौती थी। इसलिए, हमने गृहणियों को सुपरवुमन के रूप में पेश करने की कल्पना की, जो अपने रोज़मर्रा के काम को बड़े जोश के साथ सहजता से करती हैं। हमारा मानना ​​​​था कि इससे यह विज्ञापन न केवल बिल्कुल अलग दिखेगा, बल्कि हमारे मुख्य लक्षित समूह के लिए भी बेहद प्रासंगिक होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि विज्ञापन गृहणियों के सम्मान से जुड़ी टाटा टी अग्नि ब्रांड की मूल अवधारणा के प्रति प्रतिबद्ध रहा।
और नया पुराने